हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

0
9a68dbdd-57b2-4f87-8303-2a31b0e35977

हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

 

पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ महावीर मोड जुरू स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कलश यात्रियों को कलश देकर रवाना किया । कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा जयघोष करती हुई नगर के भ्रमण करते हुए मलय नदी के तट पर पहुंची। जहां पंडित जयेंद्र मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश में जलभराई किया। वहा से कलश यात्रा मंदिर परिसर में पहुंचा जहां कलश स्थापना किया गया। यज्ञ कमेटी के मुख्य संरक्षक अनूप कुमार जायसवाल ने बताया कि यह यज्ञ तीन दिवसीय है जिसमें संध्या में बाहर से आए हुए विद्वानों द्वारा प्रवचन के साथ-13 मार्च को भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में भक्ति का बयार बह रही है प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं यज्ञ पूजा में पहुंचने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है महावीर मोड पर हनुमान जी का प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ किया जा रहा है। पांकी -मेदिनी नगर मुख पथ महावीर मोड़ पर मंदिर हम सभी हमेशा आते जाते हनुमानजी की दर्शन कर सकेंगे हैं। हनुमान जी श्री राम जी के बड़े भक्त हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान शंखनाथ सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सहित, राधे यादव, पूर्णाडिह मुखिया गुड्डी देवी ,उप मुखिया बरूण जायसवाल, मनोज सिंह चेरो ,गुड्डू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ,विनोद तिवारी ,अशोक मिश्रा ,नेपाली ठाकुर, पप्पू कुमार गुप्ता ,सर्वेश्वर सिंह, अनत सिंह ,पंचायत समिति सदस्य सोना सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *