विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने विधायक मद से आठ योजनाओं की रखी आधारशिला

0
d50b2782-2ea4-4681-b4dc-f9ed3808dc07

विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने विधायक मद से आठ योजनाओं की रखी आधारशिला

 

विधायक रामचंद्र सिंह ने शनिवार को महुआडांड प्रखंड के दर्जनों ग्रामो का दौरा कर अपने विधायक मद से आठ जनोपयोगी योजना तथा आठ योजनाओं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद अन्तर्गत बंसकरचा से सरनाडीह,बोहटा से मौनाडीह भाया साले पारिष, पीडब्लूडी रोड रामपुर से शास्त्री चौक भाया बिरसा चौक, जोरी से मेढ़ारी भाया भीतरकोना, बेलटोली से परहाटोली भाया डुम्बरडीह,मिरगी से चटकपूर तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी। विधायक ने इस दौरान विधायक योजनामद से महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम साले चर्च में शौचालय निर्माण, बराही चर्च में सामुदायिक भवन निर्माण, गोठगांव में पारिष व स्कूल में घेरा बंदी निर्माण तथा ग्राम परहाटोली से तुन्दुटोली तक पथ निर्माण कार्य समेत कुल आठ योजनाओ का शिलान्यास किया। वही इस मौक़े पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा उन्होंने प्रखंड में हमेशा उस कार्य को कराया है जो मुश्किल रहता है, ओरसा पथ की तरह ही उन्होंने अपने विधायक कोटा से प्रखंड में सर्वप्रथम बिजली लाने का कार्य किया था। हमारा प्रयास है कि जमीनी स्तर पर विकास का कार्य किया जाए ताकि विकास का सीधा लाभ जनता को मिल सकें। जिसके लिए मैं पूरी तरह से प्रयास में लगा हुआ हूँ। इस दरम्यान मुख्य रूप बीडीओ अमरेन डांग, डीएसपी हिमांशु चन्द्र मांझी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इफ्तेखार अहमद, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, रामनरेश ठाकुर, संवेदक मनीष सिंह, अजित पाल कुजुर, , युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमीर सोहेल, तनवीर उर्फ रिन्कु, समाजसेवी सुभाष प्रसाद, नुरूल अंसारी, मुखिया रेणुका टोप्पो, उषा खलखो, उपमुखिया राजेश कुजूर,सुषमा कुजूर, प्रमिला मिंज, रिनु तिग्गा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *