कलश यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का हुआ शुभारंभ

0
c3d91b33-75db-49bb-aaef-5526c5d5c846

कलश यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का हुआ शुभारंभ

 

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के पूर्णाडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पांकी विधनसभा के पूर्व विधायक ने कलश यात्रा की शुरुवात किया।
कलश यात्रा के दौरान गाजे-बाजे एवं श्रद्धालुओं के जयकारे तथा कलश यात्रा में महिलाओं की पंक्तिबद्ध शैली मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। कलश यात्रा में शामिल युवतियां एवं महिलाएं क्षेत्र का भ्रमण कर मलय नदी पहुंची जहां विधिवत पूजन के बाद कलश में जल भर कर स्थल को पवित्र किया तथा पंचांग पूजन के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई।
मौके पर जिला परिषद सदस्य आशा देवी,पूर्णाडीह पंचायत के मुखिया गुडडी देवी,सुरेन्द्र शुक्ला,अभय सिंह,अशोक मिश्र ,अनील शुक्ला,बिनोद तिवारी,समेत हजारो की संख्या मे श्रधालु मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *