पति-पत्नी के बीच झगड़ा, ‘थार’ के लिए कत्ल करने का आरोप

0
Untitled

पति-पत्नी के बीच झगड़ा, ‘थार’ के लिए कत्ल करने का आरोप

 

मध्य प्रदेश के सतना में दहेज के लिए एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी पति को दहेज में ‘थार’ चाहिए थी। दोनों की शादी पिछले साल ही हुई थी। महिला के मायके पक्ष ने देर से मौत की जानकारी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सतना के सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले धवारी गली नंबर 5 निवासी विनोद पांडेय के घर पन्ना के ब्लॉक तिराहा निवासी लखन लाल पयासी की बेटी प्रिया एक साल पहले ब्याह कर आई थी इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। उसी दिन महिला का पति उसे अस्पताल लेकर गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता लखन लाल पयासी को बेटी के साथ हुए अत्याचार की जानकारी लगी तो उन्होंने सतना पुलिस में कार्यरत अपने छोटे भाई छविलाल को अस्पताल भेजा। मृतका के पिता ने पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि ससुराल पक्ष से थार नामक गाड़ी की डिमांड की जा रही थी। दोनों का ब्याह 30 जनवरी 2023 को हुआ था। घटना के दिन उसका गला घोंट दिया गया और अस्पताल में जब मर गई तब सूचना दी गई। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना की दिन बेटी के ससुराल पक्ष से फोन आया कि जल्दी आ जाइए। मृतका के परिजनों द्वारा सतना के सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद तहसीलदार, सीएसपी और सिटी कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शंखधर द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *