अंतराष्ट्रीय महिला सम्मलेन का किया गया आयोजन

0
60e2bdcb-4a55-449c-b149-52d6fcc519b2

अंतराष्ट्रीय महिला सम्मलेन का किया गया आयोजन,

 

आज दिनांक 9 मार्च 2024 को सहभागी शिक्षण केंद्र, टिकरपर, महुअरी में अंतराष्ट्रीय महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में 400 महिलाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद की ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी देवी उपस्थित थी, इसके अतिरिक्त हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी एवं महुअरी ग्राम पंचायत की मुखिया सरिता देवी उपस्थित थी, इस कार्यक्रम में 09 उत्क्रिस्ट समाज सेवा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, किशोरियों के द्वारा दहेज हत्या , भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा एवं लड़का लड़की में भेदभाव आदि बिषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया,
अपने संबोधन भाषण में ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी देवी ने कहा कि प्रत्येक बर्ष इस कार्यक्रम को सहभागी शिक्षण केंद्र द्वारा मनाया जाता है, और मै इस कार्यक्रम में भाग लेती रहती हूँ, इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने अपने अनुभव को साझा करती है, कार्यक्रम में केबल महिलाये उपस्थित रहती है, यह दिन सभी महिलाओं के लिए गर्व का दिन होता है,
हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी ने कहा कि मै पहेली बार इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग ली हूँ, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मुझे अब समझ में आ रहा है कि इन ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने में कितने प्रयास करना पड़ा होगा, इसलिए सहभागी के लोगो को धन्यवाद देती हूँ
महुअरी ग्राम पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने बताया कि आज प्रत्येक माता पिता अपने बच्चो में कोई अंतर नहीं मानती है, इस लिए आप सभी अपने लड़कियों को शिक्षा अवश्य दीजिये, शिक्षा बिना लड़कियों का जीवन अधूरा है
कार्यक्रम का संचालन सबिना खातून ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed