तरहसी प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ दिया धरना
तरहसी प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ दिया धरना।
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राज्य के चंपई सरकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ में धरना दिया इस धारना के माध्यम से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने बतलाया कि यह सरकार निकम्मा सरकार जो की बालु में लूट मचा रखा है तथा महिलाओं के प्रति यह निकम्मा झारखंड सरकार कहती है कि सुरक्षित है लेकिन कोई महिला इनके राज्य में सुरक्षित नहीं है तथा प्रश्न पत्र लीक मामले में भी झारखंड सरकार को दोषी ठहराया वहीं तरहसी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद ने कहा कि यह सरकार गरीबों को केवल हताश किया है क्योंकि जितना भी गरीबों को पीएम आवास मिला था वे तो अपना आवास बनाने से वंचित हो जा रहे हैं क्योंकि उन्हें बालू तो नसीब ही नहीं हो पा रहा है अगर नसीब भी हो पा रहा है तो रात के अंधेरे में चोरी चुपके नदी से बालू का उठाव किया जा रहा है वह भी महंगे दामों पर वैसे में ट्रैक्टर मालिकों को तो पसीना छुटता रहता है की पुलिस हमें कब गाड़ी सहित थाने में बंद कर देंगे।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद जिला मंत्री रेणु देवी सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता मंडल मंत्री अनिल सिंह भाजपा मीडिया प्रभारी उज्जवल पांडे शिवपाल राम परमेश्वर साहू सुरेश राम शंकर शुक्ला मनीष पाठक सहित कई लोग मौजूद थे।
