2 हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा, जिला कोर्ट का फैसला
2 हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा, जिला कोर्ट का फैसला
राजनांदगांव शहर के शंकरपुर में हुई युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मामले की जांच कर रहे चिखली चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने आरोपी हर्ष और गणेश सहित नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। जिसकी सुनवाई विशेष न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपी हर्ष और गणेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
