दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, स्पेन से टूरिस्ट वीजा पर पति के साथ आईं थी भारत घूमने, विधानसभा में हंगामा
दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, स्पेन से टूरिस्ट वीजा पर पति के साथ आईं थी भारत घूमने, विधानसभा में हंगामा
झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की वारदात सामने आई है। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावार हैं।दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक महिला के साथ गैंगरेप होने की घटना सामने आई है। महिला स्पेन की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। तभी शुक्रवार रात उसके साथ कुरुमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले। वहीं, मामले पर झारखंड विधानसभा में गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। बीजेपी ने सत्तारूण झामुमो पर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
