युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला एक आरोपी पकड़ाया

0
Untitled

युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला एक आरोपी पकड़ाया

 

खेत से हार्वेस्टर निकालने की बात को लेकर गुरूवार दोपहर पड़ोसी खेत मालिक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक की देशी कट्टे से गोली माकर हत्या कर दी। घट्टिया थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रवीण पिता सुरेश मीणा 27 वर्ष निवासी रूदाहेड़ा हार्वेस्टर लेकर खेत पर जा रहा था तभी वाहन का पहिया पड़ोसी मोकमसिंह के खेत में चला गया जिस पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोपहर करीब 4.30 बजे प्रवीण और मुकुट मीणा खेत पर थे तभी कोमसिंह देशी कट्टा लेकर अपने साथी अर्जुन सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह राजपूत व महेन्द्र सिंह राजपूत के साथ लोहे के पाइप व डंडे लेकर आया व प्रवीण की गर्दन पर कोमसिंह ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। परिजन प्रवीण को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या व प्राणघातक हमले का केस दर्ज करने के बाद मोकम सिंह को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *