डीजीपी ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर स्थल का जायेजा लिया, अधिकारियों को दिया कई निर्देश

0
Untitled

डीजीपी ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर स्थल का जायेजा लिया, अधिकारियों को दिया कई निर्देश

धनबाद : झारखंड डीजीपी ने पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, एसएसपी को दिए जरूरी निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धनबाद में 1 मार्च को होने वाले कार्यक्रम से पहले मंगलवार को झारखंड के डीजीपी एके सिंह एवं भवन निर्माण सचिव धनबाद पहुंचे. यहां पर इन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल सिंदरी स्थित हर्ल प्लांट व बरवाअड्डा हवाई अड्डा का जायजा लिया. इस दौरान डीजीपी ने उपस्थित पदाधिकारियों से मंच निर्माण समेत महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी ली. हर्ल के अधिकारियों से कार्यक्रम एवं सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. वहीं एसएसपी को सुरक्षा कमियों को दुरुस्त करने समेत कई जरूरी निर्देश दिए.बता दें कि 1 मार्च को पीएम मोदी सिंदरी में हर्ल प्लांट का उद्घाटन करेंगे और कर्मियों को संबोधित करेंगे. इसके उपरांत बरवाअड्डा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *