जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप किया क्षेत्र का भृमण

0
62228b66-09ae-465e-84f3-5b1a4ff9a68f

जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप किया क्षेत्र का भृमण

किसी तरह की परेशानी पर हर संभव मदद के लिए लोगों को दिया अश्वासन

सिमरिया : चतरा के जाने माने बहुचर्चित जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस के सिपाही चन्द्रदेव गोप सिमरिया क्षेत्र का औचक भृमण किया। भृमण में सिमरिया, डाड़ी,जांगी आदि पंचायतों के कई गांव शामिल है। भृमण कर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रदेव गोप ने बताया कि क्षेत्र वासियों को जिला में किसी तरह का काम को लेकर परेशानी होती है तो हमें याद करे हम हमेशा उनके कार्य कराने के लिए तत्पर हैं। गांव ग्रामीण के लोग भोले भाले होने के कारण उनका काम आसानी से लोग नहीं करते हैं ।जिससे उन्हें काफी दौड़ना या परेशान होना पड़ता है। एक दिन का कार्य कई दिन लग जाता है वैसे में आर्थिक से लेकर बहुमूल्य समय का दोहन होता है। वैसी परिस्थिति में मुझे लोग याद करे हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *