ग्रामिणो ने अबुआ आवास योजना में जनसेवक पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, कहा रिश्वत के बाद भी नही दिया आवास
ग्रामिणो ने अबुआ आवास योजना में जनसेवक पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, कहा रिश्वत के बाद भी नही दिया आवास
मेराल अबुआ आवास योजना में जनसेवक द्वारा रिश्वत लेने के बाद आवास नहीं देने को लेकर लाभुक द्वारा वीडियो को आवेदन दिया गया। मंगलवार को प्रखंड के खोरिडीह पंचायत के तरके गांव निवासी श्वेता देवी पति सुरेंद्र कुमार पांडे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अबुआ आवास योजना दिलाने के नाम पर जनसेवक कुणाल गौरव द्वारा₹20000 नगद लिए जाने तथा पुनः जियोटैग के नाम पर ₹3000 लेने के बाद भी अबुआ आवास स्वीकृत नहीं किया गया फिर से जनसेवक कुणाल गौरव द्वारा₹10000 का मांग वार्ड सदस्यों के सामने किया लाभुक से किया गया पैसा नहीं देने के चलते मेरा रेकड़ नहीं लिया गया।जबकि मैं एक गरीब निर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हूं। आवेदन कर्ता लाभुक श्वेता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच कर अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है इस संबंध में पूछे जाने पर वीडियो जागो महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित किया गया है जांच कमेटी में बीपीआरओ, एई,आवास कोऑर्डिनेटर रहेंगे जिन्हे 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। वीडियो श्री महतो ने बताया कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर उपायुक्त, उपविकासआयुक्त महोदय को अग्रेतर कार्रवाई हेतु जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा।
