नगर भवन, गिरिडीह में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी (JSLPS) के द्वारा जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन…

0
b376c23d-9e86-4e18-9beb-5113dbaf6402

नगर भवन, गिरिडीह में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी (JSLPS) के द्वारा जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन…

● उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्षा व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में रोजगार मेला का आयोजन संपन्न हुआ…
—————————————-
● इस रोजगार मेला में अलग-अलग सेक्टर की 20 बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और जिले के युवाओं को उनके हुनर/योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया गया…

● मेले में गिरिडीह व देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 2417 युवक-युवतियों ने निबंधन कराया, जिसमें विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा ऑन स्पॉट 1229 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया…

गिरिडीह, 27 फरवरी 2024:- आज नगर भवन, गिरिडीह में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी (JSLPS) के द्वारा जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त व जिला परिषद अध्यक्षा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेला की शुरुआत JSLPS के डीपीएम के द्वारा स्वागत अभिभाषण के साथ किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिले के युवाओं को बेहतर से बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिससे कि उनका भविष्य बेहतर हो सके। JSLPS का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। रोजगार सृजन मेले से आज सैकड़ों युवक – युवतियां अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटेंगें। लेकिन,वैसे अभ्यर्थी जिनका किसी कारण चयन नहीं हो सका,वह निराश नहीं होंगे। पुनः रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा युवाओं/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को प्रयासरत है। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है ताकि जिले के हुनरमंद युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके।

मौके पर डीपीएम ने कहा कि जिला तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने रोजगार मेले में शामिल सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि निबंधित छात्र-छात्राओं का डाटा संग्रह करते हुए प्रशासन ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मुहैया कराने का कार्य करेगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से नियोक्ताओं द्वारा उपलब्ध कराएं गए रोजगार के अवसर को गंभीरता से लेने को कहा। सभी अच्छे ढंग से कार्य करें, जो भी कार्य/दायित्व नियोक्ता द्वारा दिया जाएं उसे ईमानदारी से निर्वहन करें। मौके पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने नगर भवन में आयोजित रोजगार सृजन मेला में लगाएं गए 20 कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध नियोक्ताओं – अभ्यर्थियों से जानकारी प्राप्त की। कितने युवक-युवतियों ने निबंधन कराया और कितनों को चयनित किया गया है। इसके अलावा रोजगार सृजन मेला में उप विकास आयुक्त ने सांकेतिक रूप से ऑन स्पॉट दर्जन भर चयनित युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र सौंपा। मेले में गिरिडीह व देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 2417 युवक-युवतियों ने निबंधन कराया, जिसमें विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा ऑन स्पॉट 1229 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट पदाधिकारी श्री सांई दत्ता,जेएसएलपीएस की कौशल विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *