पलामू एक्सप्रेस के लालगढ़ बिहार रेलवे स्टेशन पर अब होगा ठहराव ठहराव, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया

0
aeb1e533-ea41-43bd-af5b-1386e4364b69

पलामू एक्सप्रेस के लालगढ़ बिहार रेलवे स्टेशन पर अब होगा ठहराव ठहराव, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया

 

पलामू 27 फरवरी 2024 को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा रात्रि 1:30 बजे बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 का लालगढ़ बिहार रेलवे स्टेशन पर ठहराव हेतु आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
बीडी राम ने कहा कि बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव हेतु लालगढ़ की जनता द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। उक्त ट्रेन कोविड-19 के दौरान से ही बंद थी। इस संबंध में मेरे द्वारा मंडल रेल प्रबंधक धनबाद, महाप्रबंधक हाजीपुर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्राचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग किया था। इस ट्रेन के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से लगभग उस क्षेत्र के 25-30 गांवों की अबादी को प्रतिदिन जिला मुख्यालय डालटनगंज एवं यात्रियों का आवागमन में सहूलियत होगी।
सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद एवं अभार प्रकट करता हूं।

इस अवसर पर एडीआरएम धनबाद राम सूरत सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पाण्डेय, रामचन्द्र यादव, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा,शिव कुमार मिश्रा, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, पंकज तिवारी, लालगढ़ मुखिया धर्मेन्द्र चौधरी,अनुज ओझा,रविन्द्र पासवान, अनिल पासवान, अनिल तिवारी, श्री विकास कुमार रेलवे पदाधिकारी सहित जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *