पांकी में नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का जितेंद्र पासवान ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी में नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का जितेंद्र पासवान ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में मंगलवार की दोपहर आजाद हिंद नवयुवक संघ के तत्वाधान में आयोजित नॉकआउट काॅस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र पासवान एवं विशिष्ट अतिथि गुल खान के द्वारा फिता काटकर किया गया,
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात जितेंद्र पासवान ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम के संबोधन में मुख्य अतिथि जितेंद्र पासवान ने कहा कि पांकी विधानसभा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, यह टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा जिससे वे आगे चलकर जिले एवं राज्य सहित देश-विदेश में अपनी ख्याति बिखरने का कार्य करेंगे, इस उद्देश्य को लेकर उद्घाटन कर इसकी शुरुआत की गई है उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय टीम निशुल्क प्रवेश कर इस टूर्नामेंट में अपना हिस्सा लेगी एवं विजेता टीम को 31 हजार रुपए नगद एवं ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 21000 रुपए नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को उचित प्लेटफार्म प्रदान करने का कार्य करेंगे उनका मुख्य उद्देश्य विधानसभा के लोगों को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पहला मैच पांकी पश्चिमी बनाम सागलीम के बीच खेला गया जिसमें पांकी पश्चिमी की टीम आठ विजय विकेट से विजई हुई।
मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावे विशिष्ट अतिथि गुल खान, अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद, उपाध्यक्ष जुगनू, उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, सचिव चीकू सिंह उप सचिव गुड्डू सदस्य अजहर, लदान हीरोज ,हिमांशु, शाहाबाद के अलावे सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
