श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की पुरानी कमिटी भंग

0
a15c820c-6134-4105-b6eb-aa4d63c16400

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की पुरानी कमिटी भंग

रांची :- श्री चैती दुर्गा पूजा महा समिति भुताहा तालाब के द्वारा दिनांक 25-02-2024 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर में एक आम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता श्री रवि कुमार पिंकू द्वारा किया गया और, अध्यक्ष के आदेशानुसार महासमिति के कोषाध्यक्ष श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह) के द्वारा पिछले वर्ष 2023 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे हर्ष के साथ सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

मुख्य संरक्षक मंडली को छोड़कर पुरानी कमिटी के सभी पदों को भंग कर दी गया। सभा के संचालन के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्षता के लिए श्री राजकुमार गुप्ता जी का नाम पारित किया गया, श्री राजकुमार गुप्ता जी ने कहा कि समिति के मुख्य संरक्षक से आपस में बाद कर के जल्द से जल्द से नई कमेटी बनाई जाएगी, तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री नन्दकिशोर सिंह चंदेल जी द्वारा किया गया।
बैठक की अगली तारीख विचार विमर्श के बाद जल्द ही सुनिश्चित कर दी जाएगी।

सभा में मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू,राजकुमार गुप्ता,रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक,संजय सिंह (लल्लू सिंह),गणेश सिंह, राहुल सिंह, नमन भारतीय,आकाश रजक, आशीष रजक, मोहित रजक, करण सिंह, रोहन सिंह,अर्जुन सिंह, रवि सिंह,शुभम कुमार, विक्की कुमार, यश वर्मा, आयुष वर्मा एवं समिति के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह जानकरी महासमिति के पूर्व प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed