बहुत जल्द ही राज्य के राजधानी में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रमंडलीय स्तर पर किया जाएगा :- श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी

0
8cedce9c-10ae-40f4-89a2-736022558e94

बहुत जल्द ही राज्य के राजधानी रांची में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रमंडलीय स्तर पर किया जाएगा :- केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी (बी०डी० प्रसाद)
कल दिनांक 25 फरवरी को लेक व्यू मैरेज हॉल अरगोड़ा , रांची में पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एकदिवसीय बैठक किया गया माननीय केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी (बी०डी० प्रसाद ) को बुके एवं फूल माला पहनाकर अजय वर्मा, गोरखनाथ चौधरी एवं अन्य लोगो के द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया
बैठक के संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी ( बी०डी० प्रसाद ) ने कहा की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी में पहली बैठक का संचालन किया गया जिसमे काफी संख्या में पिछड़ा वर्ग के सभी बुद्धि जीवी, नवजवान एवं महिलाए भाग लिए इसे देखकर मैं काफी गदगद हूं। यह पिछड़ा वर्ग पूरे राज्य में संगठन खड़ा करेगा एवं सभी जिला में जिला कमिटी का गठन करते हुए गांव स्तर तक ले जाकर पिछड़ा वर्ग के वंचित,शोषित,पीड़ित भाईयो को राजनैतिक ,आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से जगाया जाएगा एवं सभी शिक्षा संस्थानो में जनसंख्या के आधार पर भागीदारी होनी चाहिए यह लड़ाई तब तक लड़ी जाएगी जब तक हमारी मांग को सरकार मान न लेती है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी बहुत जल्द ही राज्य की राजधानी रांची में एक बहुत बड़ी कार्यक्रम प्रमंडलीय स्तर पर किया जाएगा एवं बहुत जल्द ही पिछड़ा वर्ग का केंद्रीय कार्यालय रांची में खोला जाएगा और साथ ही पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता अधिकार मंच का राज्य स्तर पर विस्तार करते हुए घोषणा की जाएगी। आज हम सभी पिछड़ा समाज को राजनैतिक रूप से जागने की आवश्यकता है सभी सरकारों ने ओबीसी समाज को ठगने का कार्य किया है मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि राज्य के अंदर जो नगर निकाय चुनाव होना है उसमें पिछड़ा समाज का आरक्षण निर्धारित करते हुए चुनाव करें ताकि पिछड़ा समाज के महिलाए युवाओं चुनाव में भाग्य ले सके।
जिसमें मुख्य रूप से श्रवण कुमार, सुशील अग्रवाल, अजय वर्मा ,गोरखनाथ चौधरी ,वरुण बिहारी, महेंद्र प्रसाद, विजय कुमार साहू , राजेश चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद, शकुंतला जयसवाल, सागर कुमार, उपेंद्र नारायण सिंह, दीपा रानी, सुशील चौधरी, सूरज जायसवाल, अख्तर अंसारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *