रजिस्टर टू नहीं देने के विरोध में किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना का चौथा दिन भी जारी

0
f96c49e4-556f-45d6-bb3f-10e94a4c16d3

किसान जनता पार्टी के आंदोलन ने रंग लाना शुरू किया।एक कर्मचारी को एसीबी ने दबोचा

पैसा लेकर तीसरी अंचल अधिकारी द्वारा रजिस्टर टू नहीं देने के विरोध में किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना का चौथा दिन भी जारी

गिरिडीह :- किसान जनता पार्टी के अनिश्चितकालीन धरना के चौथे दिन एसीबी द्वारा राम नरेश चौधरी नामक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किए जाने के बाद तिसरी अंचल के टिकुलिया, भंडारी, गोलगो, गमहरिया टांड़, सक्सकिया, मनसाडीह, बरदौनी, करणपुरा, पचरुखी, हड़हड़ा, कानीचिहार, गोलगो, लालपुर, तीसरो, चिलगिलि, गुमगी, गड़कुरा, दुलियाकरम, सिरसिया, अंजनवा, जमामो, बेड़मी, रिझनी, असुरहाड़ी, बिरनी, दलपेडीह, किशुटांड़, बुढना, निहालपुर, सेवाटांड जीनाडीह के किसानों ने दुगुना उत्साह के साथ धरना जारी रखा। भूमाफियाओं के दबाव में किसानों को रजिस्टर टू उपलब्ध नहीं कराने से आक्रोशित किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी उपाध्यक्ष संगीता मरांडी ने कहा कि किसान शुक्रवार से धरना पर बैठे हुए हैं। अंचल अधिकारी रजिस्टर टू का नकल नहीं दे रहे हैं अगर अंचल अधिकारी का यही रवैया रहा तो किसान जनता पार्टी अंचल कार्यालय में तालाबंदी करने को विवश हो जाएगी। किसान जनता पार्टी की संस्थापक सदस्या उर्मिला मुर्मू ने कहा कि तिसरी का अंचल अधिकारी हम किसानों के साथ छल कपट, धोखाधड़ी और चीटिंग किए हैं। रजिस्टर टू का नकल देने के लिए 32 मौजा के किसानों से रुपैया ले लिए और रजिस्टर टू का नकल नहीं दिए। दो तीन दिन के अंदर अगर हम किसानों को रजिस्टर टू का नकल नहीं मिला तो हमलोग जो पैसा अंचल कार्यालय में जमा किए हैं उसका नाजीर रसीद लेकर तीसरी थाना जाएंगे और तीसरी अंचल अधिकारी पर केस करेंगे और उसके बाद तीसरी अंचल अधिकारी को जेल भेजने की मांग को लेकर यहां धरना करेंगे। तिसरी अंचल अध्यक्षा नीलम कुमारी ने कहा कि तिसरी का अंचल अधिकारी कानून को मजाक बना दिए हैं। रजिस्टर टू का नकल देने के लिए गरीब आदिवासी मूलवासी किसानों से रुपैया ले लिए हैं फिर भी जमीन माफियाओं के दबाव में रजिस्टर टू का नकल नहीं दे रहे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े बड़े आदिवासी और मूलवासी नेता जो इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं कानून का चीरहरण होते देख रहे हैं फिर भी सब चुप्पी साधे हुए है। सब के सब अपने मुंह में दही जमा लिए हैं पर किसान जनता पार्टी तब तक आंदोलन करती रहेगी जब तक किसानों को रजिस्टर टू का नकल नहीं मिल जाएगा। अनिश्चितकालीन धरना में आज चौथे दिन विजय कुमार, शुकुल नारायण देव, भागीरथ राय, बाबाजी धनेश्वर महतो, संचित कुमार, सनातन तिवारी, दासो मुर्मू, कुदरत अली, नीलम देवी, खुशबू देवी, संगीता मरांडी, सुमनी सोरेन, हीरामणि बासके, पानो हेंब्रम, अकली हंसदा, रघु मुर्मू, मुन्नी हेंब्रम, मुन्ना टुडू, बसिया टुडू, तालो हेंब्रम, महा मुर्मू, रबीना टुडू, सरिता मरांडी, बड़की टुडू, बैजून मुर्मू, दहनी देवी, ललिया देवी, संगीता मरांडी, उर्मिला मुर्मू, सुनीता मरांडी, मति टुडू, सुषमा देवी, हिरामन राय, बड़की किस्कू, फागू राय सहित अनेकों किसान डटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *