बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता देशी पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

0
c428ce39-c1aa-488b-af50-68d4d07fac90

बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता देशी पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

बालूमाथ |बालूमाथ नवनियुक्त थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने एक देशी पिस्टल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया बीते शनिवार को विशेष गस्ती के दौरान बालूमाथ से बालू होकर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे कलकलिया ग्राम से तुंबागडा के बीच पुलिया के पास एक क्विड कार ब्लू रंग जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएएच 01सीयु 4850 को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।जिसमें सवार दो व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर कार से उतरकर भागने लगे।जिसे पुलिस बल द्वारा घेर दोनों को पकड़ा गया।जाँच करने पर अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल,7.65एमएम का दो जिन्दा कारतूस एवं फायर किया हुआ दो खोखा जिसपर 7.65एमएम के एफ लिखा हुआ,दो मोबाइल जिसमे एक सैंगसम और रियल मी का एक एनराइड मोबाइल बरामद किया गया। वही गिरफ्तार अपराधियों में राजू रंजन कुमार उर्फ गोलू 23 वर्ष पिता गंगा प्रसाद सोनी,सूरज कुमार 24 वर्ष पिता जयराम प्रसाद दोनों ग्राम महुआडांड जिला लातेहार निवासी शामिल है।पुलिस ने अंग्रेतर कारवाई करते हुए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को मंडल कारा लातेहार भेज दिया!वही इस छापेमारी दल में बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय,आरक्षी कन्हैया कुमार,आरक्षी प्रेमदीप बाडा चालक आरक्षी रंजीत कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *