लापता महिला की फंदे पर मिली लाश, लगा था बेटे का हत्या करने के आरोप

0
Untitled

लापता महिला की फंदे पर मिली लाश, लगा था बेटे का हत्या करने के आरोप

 

जिले में खरमोरा जंगल में कुछ दिन पहले ढाई साल के मासूम शिवा चौहान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. वहीं घटना के बाद मृत बच्चे की मां लापता थी. जिसकी आज पेड़ पर लटकी सड़ी गली हुई लाश मिली है. महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. मामले में पुलिस का कहना है कि जिस दिन बच्चे की हत्या हुई थी (21 फरवरी) उसी दिन ही महिला की भी मौत हुई है. पुलिस ने घटना स्थल से महिला की चप्पल बरामद की है. प्रथम दृष्टया की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है. मौत की असल वजह का खुलास पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *