बच्चे देश का भविष्य उन्हें करें शिक्षित – सुदीप तिवारी
बाल प्रगति संस्थान ने बाल साक्षरता अभियान के तहत आदिवासी बस्ती में आयोजित की साक्षरता चौपाल
बच्चे देश का भविष्य उन्हें करें शिक्षित – सुदीप तिवारी
बाल प्रगति शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में चलाए जा रहे बाल साक्षरता अभियान के अंतर्गत दिनारा रोड स्थित सहरिया आदिवासी बस्ती में बाल साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की पदाधिकारीयों द्वारा पहुंचकर समुदाय के बालकों से मुलाकात की साथ ही उन्हें प्राथमिक शिक्षा भी दी। चौपाल में संस्थान के संचालक सुदीप तिवारी ने सहरिया आदिवासी समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने व उन्हें अच्छी शिक्षा देने हेतु जागृत किया साथ ही बताया कि बच्चे समाज व देश का भविष्य है उन्हीं की कंधों पर आने वाले समय का भार टिका हुआ है। इसलिए उन्हें उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजें एवं सभी बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाएं जिससे वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें साथ ही उन्हें बाल श्रम, बाल विवाह एवं अन्य बाल अपराधों से सुरक्षित रखें। उन्होंने समुदाय जनों को पीसीपीएनडीटी एक्ट, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) एवं जनजाति कल्याण से संबंधित शासन की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। इस दौरान समुदाय के वरिष्ठ जन्म भगवत सहरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जागरूकता चौपाल के दौरान दिनेश परिहार, उदय गौतम, चंद्रकांत तिवारी, सुनील सहरिया अनिल सहरिया, प्रधान सहरिया, सौरभ सहरिया, विनीता सहरिया, प्रियंका सहरिया आदि लोग उपस्थित है।
