खरौंधी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में लोक सभा चुनाव को लेकर सहायक अध्यापक को दिया गया प्रशिक्षण

0
78541f6f-ad21-4f7a-b42a-97616bf32599

खरौंधी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में लोक सभा चुनाव को लेकर सहायक अध्यापक को दिया गया प्रशिक्षण

गढ़वा:- खरौंधी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रखण्ड के सहायक अध्यापकों को लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर नीरज दुबे तथा राजीव रंजन दुबे को बनाया गया.वहीं सभी सहायक अध्यापकों को चुनाव कैसे संपन्न कराना है इसके संबंध मे विस्तृत जानकारी दिया। जैसे सामाग्री उठाव, मोल पॉल, वास्तविक मतदान करना, मतदान समाप्ति के बाद सामाग्री को शील करना, सभी तरह के कागजातो को भरना आदि से संबंधित जानकारी दिया गया। जैसे पीठासीन डायरी, मतपत्र लेखा, मतदान घोषणा पत्र इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया लोक सभा चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी सरकारी, संविदा कर्मी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज दो पालियो में प्रखंड के 82 सहायक अध्यापकों को दिया गया। अन्य शिक्षको या संविदा कर्मियों का प्रशिक्षण 24 और 25 फरवरी को दिया जायेगा। जिसमे कुल 124 सहायक अध्यापक, 33 सरकारी शिक्षक, 25 हाई स्कूल के सरकारी शिक्षक तथा 20 अन्य प्रखंड कर्मी को प्रशिक्षण दिया जाना है।

वहीं निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रवींद्र कुमार ने भी ईवीएम से संबंधित जानकारी दिया. जैसे ईवीएम को चालू करने, ईवीएम की सेटिंग, वोटिंग के दौरान ईवीएम में आने वाली खराबी तथा उसे तत्काल कैसे दूर करें इससे संबंधित जानकारी दिया। साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि लोक सभा चुनाव को लेकर सभी शिक्षक तथा प्रखंड कर्मियों को लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वहीं इस दौरान बैठक में उपस्थित शिक्षक सुजीत कुमार, प्रदीप यादव, नन्हकू चौधरी, रूपेश सिंह, इंद्रमण यादव, श्यामराज गुप्ता, नवलेश कुमार सिंह, ब्रजेश गुप्ता, रघुबीर यादव, मनदीप साह, सचिंद्र मेहता, संजय सिंह, कुंज बिहारी यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *