खेतों में लगे CCTV, चौकीदार भी रखा… लहसुन चोरी के डर से बंदूक लेकर किसान कर रहे फसलों की रखवाली

0
Untitled

खेतों में लगे CCTV, चौकीदार भी रखा… लहसुन चोरी के डर से बंदूक लेकर किसान कर रहे फसलों की रखवाली

एमपी। लहसुन के बढ़ते दाम किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं. इसी बीच खेतों से लहसुन की चोरी का मामला भी सामने आया है. इसके बाद मंगरोला गांव के किसान लहसुन होने के डर से बंदूक लेकर खेतों की रखवाली करने लगे. किसानों ने खेतों में CCTV भी लगाया है, जिससे 24 घंटे फसलों पर निगरानी रखी जा सके दरअसल, . संजय शाह जब सुबह खेत पर पहुंचे तो उन्हें इस मामले की जानकारी हुई. इसके अलावा और भी खेतों से लहसुन चोरी के मामले सामने आने लगे. चोरी हो जाने के डर की वजह से उज्जैन के गांव मंगरोला में किसान जीवन सिंह और भरत सिंह ने खेतों में CCTV लगवा लिए. रखवाली के लिए कुत्ते छोड़ दिए, चौकीदार तैनात कर दिया. इसके अलावा खुद बंदूक लेकर खेतों में लहसुन की रखवाली करते दिख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *