माता शबरी जयंती पर लगेगा मेला, तैयारी में जुटी समिति
माता शबरी जयंती पर लगेगा मेला, तैयारी में जुटी समिति
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत लिधकी पूर्व ग्राम में 24 फरवरी को माता शबरी जयंती के शुभ अवसर पर भव्य मेले के आयोजन किया जाएगा । मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें रामाशीष अकेला (बिहारी) एवं विनय बिहारी (पलामू) के बीच शानदार दोगोला कार्यक्रम होगा । ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सरेख राम अध्यक्ष, जयकुमार राम सचिव, रामदास राम कोषाध्यक्ष चुने गए, समिति में विनय राम, बैजनाथ राम, उदेश राम, सुनील राम, राहुल राम, अमन राम, मुकेश राम, बाबुधन राम, अमन राम, गोविंद राम, आलोक राम, विशाल राम, श्यामनारायण राम, जोखन राम, रोहित राम, दीपक राम, बबलू राम सहित समस्त ग्रामीण मेला की तैयारी हेतु मेहनत कर रहे हैं ।
