JSSC अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया अपने पद से इस्तीफा
रांची : JSSC अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है. बता दें कि पिछले दिनों जेएसएससी सीजीएल परीक्ष का प्रश्न पत्र लिक हो गया था. जिसके बाद जमकर हो-हंगामा हुआ था. छात्राें के प्रदर्शन के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था, वहीं आगे होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था. छात्र मामले की सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मामले की जांच पड़ताल के लिए सरकार के निर्देश पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी मामले की जांच कर रही है. अबतक रांची और पटना से कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है.
