पुर्वडीहा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन
पुर्वडीहा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन
श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन चैनपुर प्रखंड के ग्राम पुर्वडीह में किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डाल्टनगंज विधानसभा विधायक आलोक चौरसिया में फीता काटकर किया मौके पर समिति के अध्यक्ष उज्जवल दुबे ने कहा कि भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा आगे कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष की भागवत कथा का आयोजन किया गया है भक्तों से अनुरोध है की भागवत कथा में आकर कथा का रसपान करें उन्होंने कहा कि निर्जानंद शास्त्री जो बनारस से चलकर आए हैं वह रात्रि में 8:00 बजे से 12:00 बजे तक कथा का रसपान कराएंगे व श्याम शास्त्री जो मिर्जापुर से चलकर आए हैं वह दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक कथा कहेंगे आप सभी भक्तों से आग्रह है की श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हो और कथा को सुने वही उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पार्षद रामलव चौरसिया पूर्व जिला पार्षद संटू चौरसिया भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडे मुखिया पपलू दुबे समेत कई लोग उपस्थित थे
