शिक्षा ऐसा हथियार है जिसे दुनिया को बदल सकते हैं- ज्योति पांडे

0
Untitled

शिक्षा ऐसा हथियार है जिसे दुनिया को बदल सकते हैं- ज्योति पांडे

पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बरांव में मंगलवार को महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल का पांचवा वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष ज्योति पांडे, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप सदस्य विकास कुमार चौरसिया उर्फ संटू चौरसिया, उपप्रमुख सुनील कुमार सिंह, डेडीकेटेड अकादमी के सह संस्थापक श्वेता मेहता, पूर्व मुखिया अशेष चौरसिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया । इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडे ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के अभाव में मनुष्य पशु के समान होता है ।उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा मजबूत और सशक्त हथियार है जिससे दुनिया को भी बदला जा सकता है ।उन्होंने कहा कि यह बच्चे वर्तमान और भविष्य के बीच सेतु का कार्य करेंगे ।पूर्व जिप सदस्य विकास कुमार चौरसिया ने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन स्तर में बदलाव संभव है ।उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था इस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने में महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल का बहुत बड़ा सहयोग है।शिक्षा से ही अपने परिवार, समाज और देश का कल्याण संभव है।उन्होंने किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही ।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के अदिति कुमारी सुहानी कुमारी अंजली कुमारी आकृति कुमारी अंशु कुमार विवेक कुमार रुस्तम राजा रुखसार खातून राकेश कुमार पंकज ठाकुर प्रीति कुमारी सहित कई नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाषण ,नाटक, नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया ।बच्चों का सामूहिक नृत्य केसरी के लाल में मेरा छोटा सा काम, राम आएंगे तथा नाचो नाचो गाने पर सामूहिक नृत्य कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में निदेशक अमरेंद्र चौरसिया,जिप प्रत्याशी प्रेमलाल चौधरी, भीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष भारदुल चौधरी,समाजसेवी आनंद चौरसिया, सुनील चौधरी, भारदुल चौधरी, पारस गोस्वामी, संतोष चौधरी, शशिकांत चौरसिया, स्कूल के शिक्षक नागेंद्र चौरसिया, रिंकू दुबे, पियूष सोनी, मनीषा दुबे, काजल कुमारी, राकेश चौरसिया, नीरज चंद्रवंशी ,राजू चौधरी, डोली भारती सहित काफी संख्या में अभिभावक और स्कूल के बच्चे मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *