कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव शुरू

0
a1309cb9-5092-41ea-bc3e-394e1fc24a99

कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव शुरू

श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तलाब के प्रांगण से निकली भव्य कलश यात्रा

रांची :- श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब का आठवां वार्षिक उत्सव दिनांक 20-02-2024 दिन मंगलवार सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा निकाला गया। महोत्स्व के पहले दिन सुबह 5:30 बजे माता का पट खोला गया और उसके बाद सुबह 7:30 बजे माता की आरती की गयी। सुबह 9:30 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जो महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, शुभाष चौक त्रिकोण हवन कुंड से जल लेकर कचहरी रोड जयपाल सिंह स्टेडियम से होते हुए श्री चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुँचने पर कलश यात्रा लें कर आ रही 501 महिलाओं पर मंदिर के पदाधिकारीओं एवं सदस्यों के द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। पंडित सुभाष पाठक जी ने पूजा संपन्न करायी।उसके बाद गौरी गणेश पूजन,वेदी पूजन, आरती और पुष्पाजली हुई और भोग का प्रसाद वितरण किया गया। आठवां वार्षिकउत्सव के दूसरे दिन बुधवार कों सुबह 9 बजे माता का महा स्नान,दुर्गा अस्टमी पाठ,आरती एवं पुष्पाजलि होंगी और दोपहर 1 बजे से महा भंडारा एवं शाम 6:30 बजे महाआरती की जाएगी।

इस अवसर पर श्री किशोर साहू, रमेश सिंह, शंकर दुबे,उदय साहू,रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक,सोमवित माजी, नन्द किशोर सिंह चंदेल, संजय सिंह लल्लू,नमन भारतीय,सागर वर्मा,सतीश सिंह, अजय रजक,संजय तिवारी, राहुल रजक,सुनील यादव मामा,मुकेश सिंह,मोहित रजक, करण सिंह, आकाश रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, सौरव रजक, गौरव रजक, प्रियांशु वर्मा, और शेखर रजक सेकड़ो महिलओं उपस्थित थी।
यह जानकरी समिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *