पलामू का दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय का नवनिर्मित भवन का पीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

0
85f6a744-7938-4bc1-987b-7e4ba8b9d97b

पलामू का दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय का नवनिर्मित भवन का पीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

पिछले कार्यकाल में जेएनवी 2 लाने का काम किया, इस कार्यकाल में भूमि उपलब्ध कराकर भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया

 

जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय होता है। पलामू में दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय पिछले कार्यकाल के दौरान खुलवा कर उसमे पठन पाठन कार्य शुरू कराया। उक्त बातें हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय 2 का उद्घाटन वर्चुअल करने पर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय जपला का भवन निर्माण दस वर्षो तक आधार में लटका रहा। इस कार्यकाल में दिलचस्पी लेकर लंगरकोर्ट में भूमि उपलब्ध करा कर भवन निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य को गति देने का काम किया। श्री सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद को एक अच्छा स्कूल मिलना काफी खुशी और गर्व की बात है।उससे भी बड़ी गर्व की बात यह है की वर्चुअल ही सही इसका उद्घाटन जन जन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से किया गया। विधायक ने कहा कि उनके चुनाव हारने के बाद किसी जनप्रतिनिधि ने एक बार भी भवन निर्माण की दिशा में प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का भवन निर्माण के साथ साथ लंगारकोट पहाड़ी को पर्यटक स्थल घोषित कराने का भी काम किया गया है। विद्यालय के साथ साथ आस पास के क्षेत्र में लोग घूमने फिरने आयेंगे। इससे उस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिससे जनता वाकिफ है। आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में और भी विकास होगा। जिसमे सरकार के डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन में पढ़ाई शुरू कराने में वह जुटे हैं। इसके शुरू हो जाने से क्षेत्र के विद्यार्थी काफी कम खर्च कर उच्च शिक्षा पा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *