18-19 फरवरी को आरवाई ने पलामू के विभिन्न हिस्सों में कराया यंग इंडिया जनमत संग्रह

0
694380b4-2ff3-46f7-8289-e389ba61ebe3

18-19 फरवरी को आरवाई ने पलामू के विभिन्न हिस्सों में कराया यंग इंडिया जनमत संग्रह

यंग इंडिया चार्टर 2024 : यंग इंडिया तय करेगा 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा!

 

28 फरवरी 2024 को जंतर मंतर पर ‘चलो दिल्ली – यंग इंडिया रैली’ होगी

यंग इंडिया चार्टर 2024 की ओर से आर वाई ए द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार में रोजगार की स्थितियों पर 18-19 फरवरी को जनमत संग्रह पलामू जिले के विभिन्न हिस्सों, पांकी , सगलिम और डाल्टनगंज के मौहल्ला, कस्बों, कोचिंग संस्थानों और अंबेडकर छात्रावास में संपन्न कराया गया।

जनमत संग्रह में नौजवानो के रोजगार से जुड़े तीन सबसे अहम सवालों पर युवाओं से मत लिया गया। पहला मत 30 लाख खाली सरकारी पदों पर , जिनकी मोदी काल के पिछले 10 सालो में बहाली ही नही निकली को लेकर था, जिसमे सभी युवाओं में बताया की यह गलत हुआ है।
दूसरा मत 10 हजार बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर था, जिसको की सभी नौजवानो ने वाजिब मांग ठहराया । और तीसरा मत 4 साल के लिया ठेके पर नौजवानो को सेना में भर्ती लेने के ऊपर था, जिसे युवाओं ने सरासर गलत बताते हुए अपना मजबूत मत बैलट में संग्रहित किया।
पूरे जिले में सैकड़ों छात्रों युवाओं में अपना मत जमा किया।

आरवाईए की राष्ट्रीय परिषद सदस्य दिव्या भगत ने कहा कि पिछले दस साल के मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है. नौकरियों के 30 लाख से ज्यादा खाली पदों को दस साल में नहीं भरा गया और ऊपर से पहले से मौजूद पदों को ख़त्म भी किया गया. भारतीय रेलवे में 3 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं लेकिन मोदी सरकार की इसे भरने में कोई रूचि नहीं है. रेलवे को नीलामी के बाज़ार में रख दिया गया है. ट्रेन, स्टेशन, प्लेटफार्म, रूट, स्टेडियम, स्कूल बेचे जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर ठेकाकरण किया जा रहा है.

100 से ज्यादा सरकारी कंपनियों का शेयर बेच दिया गया जिससे नौजवानों की नौकरियां तो प्रभावित हुई ही साथ ही साथ देश की आमदनी भी प्रभावित हुई. सेना में अग्निपथ योजना लाकर बहाली को ठेका पर कर नौजवानों के भविष्य पर बुल्डोजर चलाया गया.

जिन नौजवानों के हाथ को काम चाहिए उनके हाथ में तलवार थमा कर मुसलमानों का मोहल्ला दिखा दिया जा रहा है. रोजगार चाहने वाले हाथ में नफरत परोसा जा रहा है और इस दौर को अमृत काल बताया जा रहा है. ऐसे समय में नौजवानों की यह जिम्मेदारी है की वो इस तबाही बर्बादी के खिलाफ बहादुरी से खड़े हों.

इसलिए आरवाईए रोजगार की स्थिति पर ‘यंग इंडिया जनमत संग्रह’ 18-19 फरवरी को जिले के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नौजवानों, शिक्षित बेरोजगारों के बीच चलाया गया।

तमाम प्रगतिशील छात्र- युवा संगठनों एवम् आंदोलनों का संयुक्त मंच यंग इंडिया द्वारा आगामी 28 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया’ के नारे के साथ ‘चलो दिल्ली-यंग इंडिया रैली’ का आह्वान किया गया है यह आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा-आरएसएस के नफरती एजेंडे के खिलाफ़ शिक्षा-रोजगार को केंद्रीय मुख्य मुद्दा बनाने का एक साझा प्रयास है।
सभी समान विचारधारा वाले प्रगतिशील, जनवादी संगठनों एवं छात्र-नौजवानों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई.

मौके पर आर वाई ए के प्रवीण रविदास, शंभू कुमार, सोनू कुमार और आइसा के राज्य उपाध्यक्ष रंजित सिंह चेरो व राज्य कमिटी सदस्य व जीएलए कॉलेज प्रभारी अभय सिंह दांगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *