रेल प्रमंडल द्वारा ट्रेनों का परिचालन बंद करने से लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है

0
c5f9e9a1-5775-45d9-b552-ec3f73c77994

रेल प्रमंडल द्वारा ट्रेनों का परिचालन बंद करने से लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी और एआइएसएफ के जिला सचिव मृत्युंजय तिवारी ने डाल्टनगंज रेल अधीक्षक से मिलकर इंटरलॉक कार्य के नाम पर झारखंड के पलामू प्रमंडल में बंद रेल परिचालन को चालू करने की मांग की है। रुचिर तिवारी ने अपने लिखे पत्र में कहा है कि डेहरी स्टेशन या उससे आगे चलने वाली रेलगाड़ी जो बरवाडीह बरकाकाना तक जाती है उसे नवीनगर से बारुण तक तीसरा लाइन का इंटरलॉक करने के नाम पर बंद कर दिया गया जबकि इसके विकल्प के रूप में जपला स्टेशन नवीनगर से बरवाडीह बरकाकाना तक पैसेंजर गाड़ियों को चलाया जा सकता है। इन्होंने कहा कि रेल प्रमंडल के द्वारा गाड़ियों का परिचालन बंद करने से पूरे पलामू जिला ही नहीं बल्कि प्रमंडल प्रभावित हो रहा है अभी शादी विवाह का समय है और इसमें आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही कोर्ट कचहरी एवं आवश्यक कार्य हेतु आने वाले पैसेंजरों को भी काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तात्कालिक कदम उठाकर जपला या नवीन नगर से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कराया जाए अन्यथा 21 फरवरी से पार्टी आंदोलन को बाध्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *