जारी रहेगा कांग्रेस का न्याय यात्रा, राहुल गांधी अचानक गए दिल्ली

0
Untitled

जारी रहेगा कांग्रेस का न्याय यात्रा, राहुल गांधी अचानक गए दिल्ली

गढ़वा:-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि न्याय यात्रा में कोई तब्दीली नही हुई है। न्याय यात्रा अपने शिडियूल के अनुसार आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विशेष काम से दिल्ली जाना पड़ा। लेकिन यात्रा अपने निर्धारित समय के साथ आगे बढ़ेगी। पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार न्याय यात्रा गोदरमाना से निकलकर रंका होते हुए गढ़वा शहरी क्षेत्र पार कर पलामू जिले के बी मोड़ पहुंचेगी। उसके बाद यात्रा का रात्री विश्रात नावा बाजार में होगा। 15 फरवरी को न्याय यात्रा हरिहरगंज से होकर बिहार में प्रवेश करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ देशभर में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। उसको मजबूती देने के लिए सभी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। न्याय यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के मंत्री और पूर्व मंत्री के अलावा प्रदेश, जिला, प्रखंड और आम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *