झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते है कई अहम् निर्णय
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं ये निर्णय रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी 12 फरवरी को होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे। इसमें होने वाले निर्णय से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं।मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक सोमवार यानी 12 फरवरी, 2024 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।इस बैठक में लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय हो सकता है। पिछले दिनों चंपाई सोरेन ने इसकी घोषणा की थी। अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। अभी 100 यूनिट बिजली फ्री सरकार दे रही है।
