छात्रा की मौत पर विद्यालय में शोक व्यक्त
छात्रा की मौत पर विद्यालय में शोक व्यक्त
पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के झरकटिया स्थित मध्य विद्यालय की छात्रा शर्मिला कुमारी पिता रिकेश गिरी के आकस्मिक मृत्यु पर विद्यालय परिवार ने शोक जताया है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में उनके आकस्मिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधन समिति, और प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार सहित पंचायत के मुखिया अरविन्द शुक्ला, समाज सेवी दीपक गिरी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के होनहार छात्रा के खोने का गम विद्यालय विस्मृत नहीं कर पाएगा माता पिता के साथ प्रधानाचार्य और आचार्य परिवार सभी शोकाकुल है।
