भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने चलाया जनसंपर्क अभियान एवं लोगों की समस्याओं से अवगत हुए

0
09ab12b6-8625-471c-b05a-457eb95eb1c2

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने चलाया जनसंपर्क अभियान एवं लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत के ग्राम चोठासा,जयनगर में जनसंपर्क अभियान एवं लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ। जहां पर ग्राम चोठासा के लोगों ने जिला सचिव रुचिर तिवारी का जोरदार स्वागत किया।
मौके पर रुचिर तिवारी ने कहा कि इस इलाके के लोग खेती पर आश्रित है लेकिन अभी तक सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है वहीं क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया को गरीबों के इस बस्ती में जाने की फुर्सत नहीं है। भ्रमण के दौरान जनयगरा मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां पर यह पाया की आठवीं क्लास तक स्कूल चल रहा है बच्चे की उपस्थिति भी काफी है लेकिन सिर्फ तीन शिक्षक की ही स्कूल में बहाली की गई है जो चिंता का विषय है। इस और राज्य सरकार को ध्यान देनी चाहिए और जल्द से जल्द झारखंड सहित पूरे पलामू जिला में शिक्षकों की कमी की दूर कर बहाली निकाल कर जल्द नियुक्ति करनी चाहिए ताकि बच्चों के पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके। ग्राम चोठासा और जयनगर बूढ़ीबीर के आम लोगों से मुलाकात करने के बाद जनता ने रुचिर तिवारी के प्रति विश्वास जगाया और कहा कि 2024 परिवर्तन का वर्ष है इस बार अमीरों के गोद में खेलने वाले भाजपा के विधायक को गद्दी से हटाने का काम करेंगें। मौके पर अभय कुमार भूइंया ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आम जनता और गरीबों के हक एवं अधिकार के लिए शुरू से लड़ते आई है और हमेशा लड़ेगी और उनका हक एवं अधिकार दिलाएगी। मौके पर सुरेंद्र चौधरी, मालती देवी, रितेश कुमार, बिंदेश्वर सिंह, किरण भूइंया,जय तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, लक्ष्मण चौधरी, सहित कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *