11 फरवरी को पलामू के ओबीसी के लोग इतिहास लिखेंगे, पिछड़ों का आवाज पूरे देश में फैल जाएगा- बीडी प्रसाद

0
7ddcd9b3-08e2-4528-bae5-e99d1c86a624

11 फरवरी को पलामू के ओबीसी के लोग इतिहास लिखेंगे, पिछड़ों का आवाज पूरे देश में फैल जाएगा, बीडी प्रसाद

 

पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता अधिकार मंच के संयोजक मंडल बी डी प्रसाद के द्वारा पलामू जिले की हाउसिंग कॉलोनी मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। आगामी 11 फरवरी को होने वाले बैरिया चौक हाउसिंग कॉलोनी मैदान में विशाल जनसभा के बारे में अवगत कराया गया,

बी डी प्रसाद ने कहा कि 11 फरवरी को पलामू के ओबीसी के लोग इतिहास लिखेंगे, पिछड़ों का आवाज पूरे देश में फैल जाएगा झारखंड में जब तक जातीय जनगणना नहीं होती है और जातीय जनगणना के अनुसार जिसकी ज्यादा संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर आरक्षण नहीं मिलता है तब तक हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।

राज नारायण पटेल ने कहा कि तत्काल में 27 परसेंट आरक्षण एवं 52% आरक्षण की लड़ाई हम लड़ रहे हैं जिसमें हमारी 11 सूत्री मांग जो है वह सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी मेनिफेस्टो में होनी चाहिए नहीं तो सत्ता में बैठेंगे हुक्मरानों का सत्ता परिवर्तन में देर नहीं लगेगी।

शैलेश चंद्रवंशी ने कहा कि पलामू प्रमंडल में 33 लाख लोग ओबीसी है सिर्फ 5% लोग भी अगर आ जाएंगे तो राज्य से लेकर केंद्र तक बात पहुंच जाएगी।

रवि पाल ने कहा कि ओबीसी भाई और बहनों को अब जाग कर अपने हक अपने अधिकार को सरकार के समक्ष रखना होगा और जाति के अनुपात में आरक्षण की मांग करनी होगी वर्तमान सत्ताधारी राजनीतिक प्रक्रिया के कारण पिछड़े वर्ग को अपने-अपने जातियों के खेमे में बताकर उसका राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं जिसके कारण एक जूटता नहीं बन पा रही है।

मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि ओबीसी जीएसटी और सेल टैक्स भरपूर मात्रा में देती है जिसके कारण आज देश चल रहा है परंतु टैक्स पेयर को किसी तरह की सुरक्षा और किसी तरह की व्यवस्था नहीं मिली है।

मुकेश मेहता ने कहा कि ओबीसी वर्ग के व्यापारियों एवं बेरोजगारों को बिना ब्याज का 10 लख रुपए ऋण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी होना चाहिए जिसको लेकर सरकार कादाचित घोर अन्याय कर रही है बल्कि इसके ठीक विपरीत जमीन संबंधित विवादित एवं हत्या को लेकर ओबीसी समाज में भय बना हुआ है।

टाइगर रोशन मेहता ने कहा कि ओबीसी पिछड़ा वर्ग में कल 85 अन्य पिछड़ी जाति आते हैं जिसमें सभी जातियों को एक साथ जुड़कर खड़ा होना होगा एवं समाज के उत्थान में समाज के काम में अपने हिस्सेदारी दिखानी होगी
सभी ओबीसी एकता अधिकार मंच के द्वारा यह आमंत्रण के साथ आवाहन किया गया कि पलामू पर मंडल के सभी ओबीसी परिवार भारी से भारी संख्या में मेदनी नगर बैरिया चौक हाउसिंग कॉलोनी फील्ड में दिनांक 11 फरवरी दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने हिस्सेदारी व्यक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *