सीओ जसवंत नायक ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरो को किया जप्त

0
84e5b8f2-916f-41a9-bcec-feaa0cf3e5e2

सीओ जसवंत नायक ने गुरुवार को हासनदाग गांव के उरिया नदी के शमशान घाट से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त तीनों ट्रैक्टर को मेराल थाना को सुपुर्द किया गया है इस संबंध में सीओ जसवंत नायक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हासनदाग गांव के उरिया नदी के श्मशान घाट पर पहुंचे। वहां पर अवैध रूप से ट्रैक्टर द्वारा बालू का उठाव कर नदी से लेजाया जा रहा था इसी दौरान तीन ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया उन्होंने कहा कि अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को रिपोर्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *