विधायक भानु प्रताप शाही ने तीन योजनाओं का रखा आधारशिला

विधायक भानु प्रताप शाही ने तीन योजनाओं का रखा आधारशिला
शिलान्यास करते विधायक व गांव के बुजुर्ग
केतार प्रखंड भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने गुरुवार को तीन बड़ी योजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।सर्वप्रथम विधायक ने मुकुंदपुर ग्राम में देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर सिंहपुर गांव के हरिजन टोला स्थित कोल रोड से बुधन पासवान के घर होते हुए पंडा नदी तक
59 लाख की लागत से पीसीसी का शिलान्यास किया। वही परसोंडीह पंचायत के बांसडीह कला गांव में 7 करोड़ की लागत से नलजल योजना का भूमिपूजन किया। जबकि सिंहपुर गांव की वर्षो से चिर परिचित मांग पंडा नदी पर 9 करोड़ की लागत से पुल का शिलान्यास किया।संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा की
अपने गांव घर क्षेत्र में खाली हाथ नहीं आया हूं साथ में 12.59 करोड़ रुपए का योजना लेकर आप सभी के बीच आया हुं। ताकि क्षेत्र के लोगो को योजना का लाभ मिल सके क्योंकि हमारा संकल्प है की अपने क्षेत्र में बिजली,सड़क,पुल,शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी सुबिधा बहाल हो इसके लिए मैं लागतार आपलोग के लिए लड़ाई विपक्ष में रह कर भी लड़ रहा हूं। आप सब की एक- एक मांगो को पूरा कर रहा हूं, क्योंकि मैं क्षेत्र का विधायक नही बल्कि क्षेत्र का बेटा,भाई,भतीजा बन कर सेवा करता हूं।जिससे आज सोन और पंडा का पूरा इलाका हरा भरा खेत,चमचमाता हुआ सड़क,पंडा नदी पर पुल,और 24 घंटा बिलजी मिल रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की हम ऐसे राज्य में विधायक है जहा सरकार की मुखिया जेल में चला गया और ऐसे को मुख्य मंत्री बनाया है जो कहता है की पिछली सरकार की कार्य को आगे बढ़ाएंगे यानी भ्रष्टचार, घूसखोरी के आगे बढ़ाएंगे। यह सरकार जब तक रहेगी झारखंड का युवा बेरोजगार रहेंगे,जनता का अधिकारों का गला घोटा जायेगा। यह सरकार पिछले सभी अच्छे और जन उपयोगी योजनाओं को बंद कर सारे अधिकारियों कर्मचारियों को जनता को लूटने किए लगा दिया है ब्लॉक में कुआ,आवास,मनरेगा,
पेंशन,राशन और भूमि संबंधित कार्य में अंधाधुन 1 हजार से 35 हजार तक वसूला जा रहा है जिस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।
वही जनसभा को भाजपा महिला नेत्री मधुलता देवी,वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव,जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद,मुखिया मूंगा साथ ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद व संचालन सतेंद्र ठाकुर ने किया।
इस मौके पर भाजपा नेता दयानंद भगत,जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, मुखिया मुंगा साह, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, मधुलता कुमारी,विकर्मा सिंह,भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र सोनी, देवेन्द्र सिंह,कुण्डल सिंह, राजू सिंह,संतन तिवारी, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह,राम प्रसाद कमलापुरी, संतोष पासवान,अरबिंद वर्मा, सिताराम जयसवाल, बुद्धि नारायण साह, मुरली सिंह, अरबिंद सिंह,गौरव सिंह,शिवभरोष सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।