अभिभावकों के हर दुःख सुख में साथ है —-संत मरियम स्कूल

0
96ecb48b-fa96-417b-809c-bbeb874569ab

अभिभावकों के हर दुःख सुख में साथ है संत मरियम स्कूल
डाल्टनगंज , वर्तमान समय में जब अभिभावक निजी स्कूल के नीति नियमो और प्रताड़ना से सदैव प्रताड़ित रहते है । उपरोक्त सोच के ठीक विपरीत संत मरियम स्कूल अपने विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहती है ।
विदित हो की बारालोटा निवासी 35 वर्षीय शैलेश दुबे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और असहय पीड़ा से कराह रहे है। दुबे जी को डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को बोला मगर शरीर में खून की कमी पाई गई । मामला की जानकारी जब विद्यालय प्रबंधन को मिला तो त्वरित संज्ञान लेते हुए संत मरियम विद्यालय के शिक्षकों के समूह ने एक यूनिट और पुनः प्राचार्य कुमार आदर्श द्वारा एक यूनिट रक्त का दान किया गया l

मौके पर अविनाश देव ने बताया कि विद्यालय में शैलेश दुबे जी के दो बच्चे पढ़ते थे हमने एक बच्चें का ट्यूशन फि माफ किया और अभी वर्तमान में अध्यनरत छात्र का पूरे साल की फीस बाकी है मगर इसके बावजूद हम लोगों ने हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है । आगे देव ने बताया की विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और अभिभावक हमारे परिवार के अभिन्न अंग है। उनके सभी सुख और दुख में साथ देना हमारा परम कर्तव्य है और विद्यालय के स्थापना काल से हम सभी इसे निभा रहें हैं।
मौके पर रक्तदान करने वाले शिक्षक अंकित अग्रवाल, त्वरित संज्ञान लेने वाले संगीत शिक्षक श्याम किशोर पांडेय समेत सभी शिक्षक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *