ओबीसी एकता अधिकार मंच का रथ पहुंचा डंडई

0
8addd011-2d3f-4c38-bd41-043d45c0930f

ओबीसी एकता अधिकार मंच का रथ पहुंचा डंडई

डंडई : पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एव अधिकार मंच का रथ डंडई पहुंचा। इस दौश्रान डंडई अंबेडकर चैक बाबा साहब माला अर्पण कर नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। मौके पर संयोजक मंडल गोरख नाथ चैधरी ने कहा कि आज हम सब ओबीसी भाइयों जो राजनीतिक शैक्षणिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें मंच के माध्यम से एकत्रित एवं जागरूक किया जा रहा है। ओबीसी पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच का एक उद्देश्य है पिछड़ वर्ग को मजबूत करना। यह महासम्मेलन पलामू प्रमंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अभी तक ओबीसी के लिए किसी तरह का कोई मंच नहीं था, इसलिए हमारे ओबीसी भाई लोग अपने आप को कुठित महसूस कर रहे थे। उनको जगाने के लिए जागरूकता अभियान रथ के माध्यम से जिले सहित प्रमंडल के गांव गांव जाकर संयोजक मंडली के सभी कार्यकताओं द्वारा सादर आमंत्रित किया जा रहा है। संजोजक मंडल के अजय वर्मा ने कहा कि मैं भी आप सभी से आग्रह करता हूं कि अभी समय एकता होने की जरूरत है। सभी से आग्रह है कि 11 फरवरी को पलामू के शिवाजी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में जुटे और इस महासम्मेलन को सफल बनाएं। मौके पर,अख्तर अंसारी, महेश राम आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *