MP के हरदा में एक फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका |

0
download (8)

MP के हरदा में एक फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका

 

 

मध्यप्रदेश के हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्टरी के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्टरी में लगातार धमाके हो रहे हैं।मध्यप्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। ब्लास्ट से आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्टरी के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *