बगदाद शरीफ से आए अतिथि का संस्था के सचिव ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

0
6b68b441-edff-4fda-9767-bd418fb90587

बगदाद शरीफ से आए अतिथि का संस्था के सचिव ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

फोटो गढ़वा सम्मान समारोह में उपस्थित लोग

कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के द्वारा जिला कार्यालय सदर थाना के सामने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बगदाद शरीफ से चलकर आए सैयद अली हमूद अल अरबी को संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने फूल पुष्प अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गढ़वा कल्याणपुर सहित विभिन्न पंचायत के मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे। इस दौरान सैयद अली हमूद अल अरबी ने कहां की कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान से भाऊक इनके द्वारा किए जा रहे कार्य में शामिल होने का मौका मिला है। इसके लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सारे पदाधिकारी का मैं शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मंगलवार से झारखंड भ्रमण के दौरान सभी समुदाय के लोगों को घर-घर जाकर इनके संस्था के द्वारा चलाए जा रहे दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कुर्तियां को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करूंगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्ष में इस तरह की कुरीति हमारे देश से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। जिसे लेकर वह बिहार और झारखंड के 10 दिवसीय दौरा पर आए हुए हैं। सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि बगदाद शरीफ से चलकर आए सैयद अली हमूद अल अरबी के द्वारा बिहार झारखंड के प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर इनके द्वारा जो जागरूक करने का काम किया जाएगा। वह हमारे संस्था के लिए एक मिशाल कायम होगा। संस्था के संरक्षक उमर नूरानी ने कहा कि विकास कुमार माली ने जो संकल्प ठाना है। उसे हम सभी धर्म के लोगों को मिलजुल कर दहेज दहेज प्रथा भ्रूण हत्या बाल विवाह जैसी गंदी कुर्तियां को समाप्त करने का काम करना है। इस अवसर पर अयूब खान, टिंकू तिवारी, अमानत खान, विभूति पांडे, मोहम्मद एनुअल, मौलाना संजर, पवन औरंगजेब खान, मुर्तुजा अंसारी, रंजीत गौड़ सहित संस्था के विभिन्न पदाधिकारी व संरक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *