सरकारी शिक्षक ने सात साल की मासूम बच्ची को किया रेप

0
download (3)

सरकारी शिक्षक ने सात साल की मासूम से किया रेप बिहार के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सरकारी शिक्षक ने सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोपित बच्ची का पड़ोसी और सरकारी शिक्षक है। आरोपित दरवाजे पर खेल रही बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के वक्त आरोपित के घर पर कोई नहीं था। जब बच्ची घर से कराहते व रोते हुए बाहर निकली तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। तब उसने सारी आपबीती बतायी। परिजन ने इसकी सूचना पचपकड़ी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बच्ची को मेडिकल के लिए मोतिहारी भेजा। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़िता के परिजनों ने किशोर रवि उर्फ गुड्डू सिंह को आरोपित किया है, जो चकिया में सरकारी शिक्षक है और शादीशुदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed