शिक्षक शिवशंकर प्रसाद के सेवानिवृत होने पर मंगलपुर मध्य विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0
9dc626ae-86c3-4820-9861-ca7ae099c785

शिक्षक शिवशंकर प्रसाद के सेवानिवृत होने पर मंगलपुर मध्य विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

पांकी प्रखंड के मंगलपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार की दोपहर पांकी के प्रसिद्ध शिक्षक शिव शंकर प्रसाद के सेवानिवृत होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश्वर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि समेत शिक्षा विभाग के कई कर्मी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मध्य विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गाकर इसकी शुरुआत की गई इसके पश्चात सेवानिवृत शिक्षक को मंगलपुर मध्य विद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया, इसके पश्चात मौके पर पहुंचे पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद पांकी डी डी ओ वीरेंद्र कुमार मिश्रा ,भूतपूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहीत अन्य अतिथियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी गई , मौके पर मौजूद लोगों के संबोधन में प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को गढ़ने का कार्य करते हैं इसलिए शिक्षकों की सराहना जितनी की जाए उतनी कम होगी, शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है यदि शिक्षक ना होते तो आज बेहतर समाज की कल्पना ना हो पाती, उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते वे आजीवन हम सभी को कुछ ना कुछ सीखने का कार्य करते हैं। वहीं कार्यक्रम के संबोधन में मध्य विद्यालय मंगलपुर के प्रधानाध्यापक युगेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंगलपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक शिव शंकर प्रसाद का काल स्वर्णिम काल रहा है इन्होंने अपनी दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर हजारों बच्चों के भविष्य को गढ़ने का कार्य किया है, सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है लेकिन उनकी कमी हमें सदैव खलेगी। मौके पर कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक की पत्नी सह महिला पर्यवेक्षिका अंजू गुप्ता शिक्षक सुहेल अंसारी इम्तियाज अंसारी राजीव रंजन बीरबल सिंह समेत दर्जनों शिक्षक एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *