झामुमो युवा मोर्चा, पलामू ने रेड क्रॉस के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को किया सम्मानित
पलामू रेड क्रॉस की जीत पूंजीवाद के खीलाफ जीत है: अभिषेक सिंह
झामुमो युवा मोर्चा, पलामू ने रेड क्रॉस के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को किया सम्मानित
आज झामुमो युवा मोर्चा पलामू ने रेड क्रॉस के चुनाव में विजई हुए प्रतिनिधियों को, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला और झामुमो नेता अभिषेक सिंह जी के नेतृत्व में सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का संचालन युवा मोर्चा के सचिव आशुतोष विनायक जी ने किया। कुछ दिन पहले ही रेड क्रॉस में काफी दिलचस्प चुनाव हुआ था जिसमें आलोक पाठक उपाध्यक्ष, डा. सत्यजीत गुप्ता सचिव, सुधीर सिंह कोषाध्यक्ष, गिरधारी गर्ग प्रोजेक्ट मैनेजर और कमल कुमार जैन, आलोक माथुर, कृष्णा अग्रवाल, आलोक वर्मा, अखिलेश तिवारी, उदय शंकर दुबे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए हैं, इन सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया गया। मौके पर उपस्थित झामुमो नेता अभिषेक सिंह सबों को बधाई देते हुए कहा “यह चयन और जीत पलामू के बुद्धिजीवियों की जीत है, पूरी टीम के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बहुत बहुत बधाई। रेड क्रॉस जैसे समाजिक संस्थान को कब्जाने के गलत प्रयास के खिलाफ जिस तरीके से सभी सदस्यों ने मतदान किया है, सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। रेड क्रॉस मानवता के लिए है, इससे लोगों की जिंदगी को बचाया जाता है, और पलामू रेड क्रॉस हमेशा से लोगों की सेवा करता आया है। यह जीत पूंजीवाद के खिलाफ है, कुछ लोग खुद को पलामू का अडानी समझने लगे हैं, उन्हें इस चुनाव में साफ संदेश मिल गया है की आपकी सच्चाई लोग समझ चुके हैं। साथ ही अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा “रेड क्रॉस पूरे विश्व में मानव सेवा के लिए जाना जाता है, जब भी इंसानियत पर खतरा मंडराया है रेड क्रॉस हमेशा आगे आ कर लोगों की जान बचाने का काम करता है। पूरे विश्व में ये एक आंदोलन की तरह स्थापित है। झामुमो युवा मोर्चा, पलामू की पूरी टीम मानवता की सेवा में रेड क्रॉस के साथ खड़ा है। सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई।”
इस सम्मान समारोह में झामुमो उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, विजय जी, नवनीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
