एक साथ खड़ा हो ओबीसी पिछड़ा वर्ग हर परिवार
पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच की एक पुकार, एक साथ खड़ा हो ओबीसी पिछड़ा वर्ग हर परिवार
पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का 11 फरवरी 2024 को शिवाजी मैदान में महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु अभियान रथ यात्रा के माध्यम से नुक्कड़ सभा एवं प्रचार प्रसार ओबीसी समाज को आमंत्रित करने हेतु अभियान रथ आज पांडू प्रखंड अंतर्गत बन्दला, बरवाडीह, ढांचाबार, डाला, झरना, चनोखर, कुड़वा, पांडू पूरे पंचायत क्षेत्र में सुबह 09:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भ्रमणशील/नुक्कड़ सभा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संयोजक मंडल ब्रह्मदेव प्रसाद, युगल पाल, अशर्फी चंद्रवंशी, शंकर विश्वकर्मा उपस्थित थे।
संयोजक मंडल ब्रह्मदेव प्रसाद ने सभी संयोजक मंडल एवं ओबीसी समाज के अगुआ साथियों से आग्रह है कि इस अभियान रथ यात्रा में शामिल होकर नुक्कड़ सभा बृहद प्रचार प्रसार कर एवं ओबीसी समाज का आमंत्रित करने में बहुमूल्य योगदान दे।
मौके पर युगल पाल ने कहा कि आज जिस प्रकार समाज में हमारा शोषण हो रहा है इसे देखकर मन छिन्न होता है सरकार ओबीसी के ऊपर हो रहे अन्याय के लिए त्वरित न्याय दिलाने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करें
मौके पर पांडू प्रखंड के सभी ओबीसी समाज के अगुवाई करने वाले लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे
