एसबीएस महाविद्यालय के व्याख्याता के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

0
82a6a3bf-8110-4da1-bf77-a8fe51a41cdc

एसबीएस महाविद्यालय के व्याख्याता के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

शहीद भगत सिंह इन्टर महाविद्यालय जपला के वाणिज्य संकाय के व्याख्याता महेन्द्र कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने की जबकि संचालन प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने किया।विदाई कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र व बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।साथ ही उनके सुखद स्वास्थ्य की कामना की।मौके पर प्रभारी प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि व्याख्याता महेंद्र सिंह अपने कार्यकाल के दौरान कुशलता पूर्व अपने कर्तब्यों का निर्वहन किया ,साथ ही उनके मधुर प्रेम और आत्मीयता को सदा याद रखेंगे ।मौके पर मुख्य रूप से प्रेमनाथ, धनंजय कुमार सिंह, ममता सिंह, संजय सिंह, भम्भू शरण सिन्हा, गंगा प्र० चौधरी, नागेन्द्र सिंह, लेखापाल अरुण कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह आमोद,मो0 मुकशीद ,अमित रंजन मिश्रा,आकाश सिंह,आशुतोष इंदु शेखर,हरिहर मेहता,नागेंद्र ठाकुर, नागेंद्र सिंह समेत कई शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *