ओबीसी समाज के लिए 27% का आरक्षण लागू करो :— ब्रह्मदेव प्रसाद
ओबीसी समाज के लिए 27% का आरक्षण लागू करो :— ब्रह्मदेव प्रसाद
पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल द्वारा आज दिनांक 29 जनवरी को महासम्मेलन अभियान रथ यात्रा द्वारा बिश्रामपुर में नुक्कड़ सभा कर 11 फरवरी को (OBC) एकता एवं अधिकार के लिए महा सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया गया। जिसमें मंच के संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद (बी॰डी॰प्रसाद) द्वारा कहा गया कि ओबीसी समाज के लिए 27% का आरक्षण लागू करो। जनसंख्या के हिसाब से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 52% आरक्षण की व्यवस्था किया जाए। झारखंड राज्य में जाति आधारित जनगणना कराकर ओबीसी का सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रिपोर्ट जारी किया जाए एवं किसानों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। पिछड़ा वर्ग ओबीसी आयोग का पूर्ण गठन कर उसे सशक्त और सक्रिय करते हुए पिछड़ा वर्ग वित्त निगम की स्थापना कर बेरोजगार युवको, छात्रों को ब्याज मुक्त स्वरोजगार व शिक्षा हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाए। संयोजक मंडल युगल पाल द्वारा कहां गया कि ओबीसी के लिए राजनैतिक हिस्सेदारी व महिलाओं के लिए राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग की गई। पिछड़ा वर्ग ओबीसी के ऊपर जो अन्याय हुआ है उसका त्वरित न्याय दिलाने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट का स्थापना की जाए। अजय वर्मा द्वारा कहा गया कि पिछड़ा वर्ग ओबीसी शिक्षित बेरोजगारियों को ₹10000 मासिक बेरोजगारी भत्ता की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से राज नारायण पटेल, शंकर विश्वकर्मा, अशोक पाल, अख्तर अंसारी, वीरेंद्र कुमार यादव, गोरखनाथ चौधरी, अमर प्रसाद, हरिहर पाल, संतोष चौधरी, देव कुमार ठाकुर, दीपक कुमार चंद्रवंशी, गिरिजा नारायण चंद्रवंशी, महेंद्र बहेलिया, विजय ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित थे।
