नक्सली की मौत, जवानों ने कल किया था गिरफ्तार

0
download

नक्सली की मौत, जवानों ने कल किया था गिरफ्तार

 

पिछले साल अप्रेल के महीने में नक्सलियों ने पुलिस के खिलाफ एक बड़े वारदात को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर में एक लैंडमाईन ब्लास में डीआरजी जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया था। इस हमले में डीआरजी के 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने सघन तौर पर आरोपी नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी थी।

इस हत्याकांड के अगले ही महीने यानी मई में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई और इस घटना में शामिल सात नक्सलियों को हिरासत में ले लिया गया। इनमे तीन नक्सली नाबालिग थे। वही लम्बे वक़्त के बाद कल यानी शनिवार को इस वारदात में शामिल एक और नक्सली को हिरासत में लिया था जिसकी मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आएं नक्सली की तबियत खराब थी। उसे उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भी दाखिल कराया गया था जहाँ उसने दम तोड़ दिया। एएसपी आरके बर्मन ने इसकी पुष्टि की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *