गढ़वा प्रखंड कार्यालय में किया गया प्रखंड स्तरीय रवि कार्यशाला का आयोजन ||

0
fb2173ca-8b2b-4414-83d6-dcc4309a6173

गढ़वा प्रखंड कार्यालय में किया गया प्रखंड स्तरीय रवि कार्यशाला का आयोजन

गढ़वा:-गढ़वा प्रखंड कार्यालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय रवि कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, बिससूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, उप प्रमुख फैजल अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि कृषि कार्यशाला होने से किसानों को कृषि करने के तकनीक सीखने का मौका मिलता है जिसे कृषि करने में उन्हें सहूलियत होती है और फसल का पैदावार अच्छा होता है।
इस मौके पर सैकड़ो किसानों के बीच गर्मा सब्जी सहित अन्य बीज का विवरण किया गया
कार्यक्रम में बीपीएम योगेंद्र सिंह, गढ़वा प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, मुरली श्याम तिवारी, कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष अरविंद धर दुबे, ब्रजेश तिवारी, श्रीकांत तिवारी, अजय साहू, विनोद तिवारी, रामनाथ राम,मुख्तार अंसारी, प्रदीप मेहता सहित अन्य कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *